CBSE बोर्ड परीक्षा में निर्मल ज्ञान दान अकैडमी (NGA) की 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिटी टॉप करने वाली होनहार बेटियों कु. इशिता सिंह (98.4%) एवं कु. श्वेता यादव (98.2%) को आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में मिष्ठान खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया एवं परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जो सफलता प्राप्त की है, वह वास्तव में सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। एक छात्रा के पिता ऑटो चालक हैं तथा दूसरी छात्रा के पिता नहीं हैं, इसके बावजूद इन बेटियों ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। सच ही कहा गया है—ये “गुदड़ी के लाल” हैं।
इस अवसर पर उनके शिक्षक श्री दिनेश पैन्यूली जी को भी पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उनका मार्गदर्शन इन छात्राओं की सफलता में महत्वपूर्ण रहा है।