5 ore - Tradurre

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रुद्रप्रयाग में जनपद रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती #laxmirana जी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार जनपद रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री Bharat Bhushan Bhatt जी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती #लक्ष्मीराणा जी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा संगठन की कार्यशैली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप जन सेवा हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीतिक संगठन है जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है।
साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए अनेक सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, सोच एवं मा० प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी, के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस शुभ अवसर पर सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी गण देवतुल्य कार्यकता गण व मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

imageimage