5 saat - çevirmek

गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित वर्ल्डमार्क बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एग्जिक्यूटिव जागृति बारी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। परिवार और परिजनों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्तिगत घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से हो रही मानसिक और डिजिटल प्रताड़ना का नतीजा है।
परिजन बताते हैं कि जागृति की शादी इंटरकास्ट थी और पति अमित के परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। शादी के बाद से परिजन और ससुराल के साथ तनाव बना रहा। परिवार का आरोप है कि पति लगातार जागृति की लाइव लोकेशन ट्रैक करता था, उसके कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट्स देखता था। यह 24 घंटे चलने वाली डिजिटल जाँच-पड़ताल और निगरानी जागृति के लिए भारी मनोवैज्ञानिक दबाव बन गई थी।

image