आज आवास पर ज्येष्ठ मास की अमावस्या को परम पावन "वट सावित्री व्रत पर्व" के शुभावसर पर सपत्नीक पूजा - अर्चना करते हुए।
यह पावन पर्व माता सावित्री के दृढ़ संकल्प एवं अटूट श्रद्धा का स्मरण कराने के साथ ही हमारी संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रतीक भी है।
सभी माताओं - बहनों को वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वट सावित्री पूजन आप सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।