1 h - Traduzir

साल 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सलमान खान को इंडस्ट्री में 38 साल गुजर गए हैं। अब उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। एक्टर ने कहा है कि उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले आज तक जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है।
सुपरस्टार सलमान खान ने बॉलीवुड को जहां कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, वहीं उनके नाम कई हिट फिल्में भी रही हैं। इसी की बदौलत उन्हें इंडस्ट्री में आज तक भरपूर प्यार मिलता रहा है।
एक्टर ने अपनी फिल्म मेकिंग के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें उन्होंने यह माना है कि उन्होंने कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'मैंने अपने पूरे जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन मैंने उन्हें कभी पढ़ा नहीं।' इस इंटरव्यू की झलक देखकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। एक ने कहा- सलमान ने लंबे समय बाद इस तरह से बैठकर कोई इंटरव्यू दिया है। वहीं कुछ ने कहा- भाईजान, अब स्क्रिप्ट को पढ़कर साइन करना शुरू कर दीजिए।
खान पहले भी ये बता चुके हैं कि वे पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय स्क्रिप्ट के भाव और बिजनेस करने की क्षमता को समझना पसंद करते हैं । हालांकि उन्होंने पहले भी ये बात बता चुके हैं कि वे स्क्रिप्ट को पढ़ने की बजाय उसे फील करने की कोशिश करते हैं ताकि वे ज्यादा सोचने से बच सकें। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वे अपनी स्क्रिप्ट या विचारों को खुद लिखते हैं। यानी साफ है कि वो स्क्रिप्ट के एक-एक पन्नों को पढ़ने की बजाय उसके मूड, ट्रीटमेंट और कमर्शियल पोटेंशियल को समझकर आगे तय करते हैं।

image