3 ore - Tradurre

आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में फोटोग्राफर और कैमरामैन द्वारा नजरअंदाज किए जाने के दावे करने वाले ट्रोल का बहुत ही शालीनता से जवाब देकर आलोचक का मुंह बंद कर दिया। वहीं इस बात को लेकर अब सोनू सूद ने आलिया को सपोर्ट किया है।

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया के लिए नोट शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की मेहनत और ग्लोबल उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है।

एक्टर ने ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए नोट पर लिखा, 'जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है तो यह हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का बहाना। हर अचीवमेंट को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता मिलने की जरूरत नहीं होती।' उन्होंने आलिया के अंतरराष्ट्रीय दौरे का सम्मान करते हुए लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर खड़े होना, अपनी कला का प्रतिनिधित्व करना और अपनी जर्नी को गरिमा के साथ आगे बढ़ाने का साहस ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।'

image