1 h - Translate

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक से पूर्व आज शाम जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
बादल अकादमी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत एवं जीवंत झलक देखने को मिली। लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारत की विविधता में एकता और हमारी सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त किया। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी, Dr Mohan Yadav जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

image
image
image
image