15 heures - Traduire

स्वर्गीय पूरन चन्द्र जोशी जी की अस्थियां हरिद्वार स्थित वी आई पी घाट पर मां गंगा में प्रवाहित की गई। नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा की अगवानी में उनकी पत्नी श्रीमती सुधाजी, भाई श्री शेखर बहुगुणा , श्रीमती विनीता बहुगुणा,साकेत बहुगुणा तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर रीता जोशी उनके पुत्र मयंक जोशी ,पुत्र वधू ऋचा हरिद्वार पहुंचे जहाँ सौरभ बहुगुणा केबिना मंत्री एवं जोशी परिवार उपस्थित थे l
इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री गढ़, संत समाज ,विधायक , बीजेपी के पदाधिकारी , अन्य दलों के नेता भी मौजूद थे l
प्रोo रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने विधि विधान से हरिद्वार स्थित वी आई पी घाट पर अपने पिता की अस्थियां मां गंगा में प्रवाहित किया। हरिद्वार में वीआईपी घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कैबिना मंत्रियों में श्री मदन कौशिक,श्री सुबोध उनियाल,
श्री प्रदीप बत्रा, श्री आदेश चौहान विधायक,
जिoपंo अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल,अनिल अरोड़ा
पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर, राजीव शर्मा,
श्री जयपाल चौहान राज्य मंत्री,
ओमप्रकाश जमदग्नि राज्य मंत्री ,श्री श्यामवीर सैनी राज्य मंत्री ,शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री ,महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरि जी,
श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,
दुग्ध संघ हरिद्वार अध्यक्ष प्रमोद,
भाजपा नेता विवेक खंडूरी l
परिवार के बच्चे प्रभव,जान्हवी ,देवांश बहुगुणा और अविनाश जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान किया।

image