1 د - ترجم

मुंबई से चोरी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन "स्पेशल" बनाने के चक्कर में अपने ही घर में हाथ साफ कर दिया। उसने अपनी मां के लाखों रुपये के कीमती गहने चोरी किए और उन्हें बेचकर मिली रकम से लग्जरी पार्टी, महंगे गिफ्ट्स, फूल, केक, लाइट्स और शराब पर लाखों रुपये उड़ा दिए। एक तरफ बेबस मां घर में चोरी होने पर रो-रोकर सिर पीट रही थी, तो दूसरी तरफ बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने में बिजी था। हालांकि, अब पुलिस ने मामला सुलझाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

image