1 d - Vertalen

अपराध की दुनिया से कभी-कभी ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो रूह कंपा देती हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह बदनाम नीला ड्रम कांड तो आपको याद ही होगा, जहां मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और लाश को सीमेंट के साथ ड्रम में बंद कर दिया था।

ठीक उसी ढर्रे पर अब मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार निशाने पर पति नहीं, बल्कि प्रेमिका का प्रेमी था। एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची, प्रेमी की जान ली और फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को एक हरे रंग के ड्रम में बंद कर नाले में फेंक दिया।

image