पापा मुझे बचा लो…” 20 मिनट बाद मिली मौत की खबर
ग्वालियर में नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष का दावा है कि मौत से महज 20 मिनट पहले पलक ने पिता को फोन कर कहा था — “पापा मुझे यहां से ले जाओ… ये लोग मुझे मार डालेंगे।”
परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से कार और सोने की चेन की मांग को लेकर पलक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी और उसके करीब 10 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#gwalior #dowrydeath #breakingnews #justiceforpalak #indianews #atcard #aajtaksocial #aajtakapd
Palak Rajak, Gwalior case, dowry death allegation, newlywed death, distress call, suspicious death, domestic harassment, forensic investigation, viral case, Madhya Pradesh news