17 horas - Traducciones

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जहांगीर खान के चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा के बाद पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है, न कि दल का।

तृणमूल कांग्रेस ने खान द्वारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के कुछ ही देर बाद एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि चार मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से केवल फलता विधानसभा क्षेत्र में ही हमारे 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई, उन्हें बंद कर जबरन कब्जा कर लिया गया। यह सब खुलेआम डर और धमकी के जरिए किया गया, जबकि बार-बार शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है।

इतने दबाव के बावजूद हमारे कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए हैं और एजेंसियों तथा प्रशासन के जरिए भाजपा द्वारा किए जा रहे डराने-धमकाने का मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग अंततः दबाव में आकर मैदान छोड़ने का फैसला कर बैठे। तृणमूल ने अपने प्रत्याशी खान के इस कदम की कड़ी निंदा की है। तृणमूल ने कहा कि बंगाल विरोधी भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई बंगाल और दिल्ली- दोनों जगह जारी रहेगी।

#ja****irKhan #tmc #westbengal

image