2 hrs - Translate

एक समय था, जब जय को साउथ फिल्मों के प्रॉमिसिंग स्टार्स में शुमार किया जाता था। माना जाता था कि वह लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे। उन्होंने पूर्व एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय (सी जोसेफ विजय) के साथ 2002 में फिल्म 'बगावती' से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें वह एक्टर के छोटे भाई बने थे, पर करियर कुछ खास नहीं चला। हालांकि, जय धर्म परिवर्तन और इस्लाम कबूल करने को लेकर काफी चर्चा में जरूर रहे। जय ने हाल ही दिए इंटरव्यू में इस्लाम कबूलने और धर्म परिवर्तन पर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर किस कारण इस्लाम कबूलने को मजबूर हुए। जय ने यह भी दावा किया कि उनकी कुछ मंदिरों में बेइज्जती भी की गई।
जय ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने साल 2011 से ही इस्लाम फॉलो करना शुरू कर दिया था और इस धर्म परिवर्तन का उनके करियर से कोई लेना-देना नहीं है। जय ने यह भी बताया कि इस्लाम कबूलने के बाद भी उन्होंने अभी तक अपना नाम नहीं बदला है, पर अब इस बारे में सोच रहे हैं और अजीज जय नाम अपनाने के बारे में सोच रहे हैं।

image