परमवीर चक्र से अलंकृत कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
1947-48 के युद्ध में पीरू सिंह जी ने जिस अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया, वह भारतीय सैन्य इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अमर रहेगा। रणभूमि में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस तक दुश्मनों का डटकर सामना किया मगर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।
ऐसे अमर बलिदानियों के कारण ही भारत की सीमाएँ सुरक्षित हैं और राष्ट्र का मस्तक सदैव गर्व से ऊँचा रहता है। उनका त्याग, शौर्य और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।