3 heures - Traduire

आज 📍नई टिहरी में “#बाबा_विश्वनाथ_मां_जगदीशिला_डोली_यात्रा” का स्वागत किया एवं दर्शन कर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। टिहरी जिले के विकासखंड भिलंगना (घनसाली) क्षेत्र की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित “नील चड़ा” नामक स्थान से प्रतिवर्ष प्रदेश के प्रमुख देवस्थानों के भ्रमण पर निकलने वाली यह पावन डोली आस्था, संस्कृति और उत्तराखंड की लोक परंपराओं का अद्भुत प्रतीक है।
यह डोली केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना, लोक विश्वास और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।
इस यात्रा का श्री रूप सिंह बजियाला, अध्यक्ष, श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति और इसके संयोजक, डोली रथ यात्रा व हमारे राज्य के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी सहित अन्य गणमान्य लोग वर्षों से इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
गंगा दशहरा के दिन यह पावन डोली पुनः अपने मूल स्थान नील चड़ा, विशोन पर्वत पहुंचकर सम्पन्न होती है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और देवभूमि की परंपराएं एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करती हैं।
#vishwanathjagdishiladoli #gangadussehra #bhilangana #ghansali #tehrigarhwal #devbhoomi

image