5 ore - Tradurre

मेरे निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी कैण्ट विधानसभा के अंजनीपुरम कॉलोनी में विकास का नया अध्याय जुड़ा...
2 करोड़ 11 लाख की सड़क, पटरी एवं जल निकासी परियोजना का भव्य शिलान्यास संपन्न हुआ...
“काशी का समग्र विकास, हमारा संकल्प"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप वाराणसी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इसी क्रम में वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल निकासी, पटरी एवं सड़क निर्माण कार्य का भव्य एवं ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं विधि-विधान के साथ आयोजित शिलान्यास पूजन कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।

image