नूंह की शादियों में करोड़ों रुपये की नकदी और नोटों की मालाओं के नाम पर चल रहे भद्दे प्रदर्शन और फिजूलखर्ची पर अब कानून का डंडा चलने वाला है।

दैनिक जागरण द्वारा इस गंभीर सामाजिक बुराई और इसके पीछे छिपे किराए के खेल और पनपते अपराध को प्रमुखता से छापे जाने के बाद नूंह पुलिस प्रशासन ने इस पर बड़ा संज्ञान लिया है।

नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर अब ऐसी शादियों, इंटरनेट मीडिया वीडियो और झूठी शान दिखाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

दैनिक जागरण द्वारा छापी गई खबर पर नूंह पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चेतावनी जारी कर साफ किया है कि बिना रिकार्ड भारी मात्रा में नकदी दिखाने वालों से पैसे का सोर्स पूछा जाएगा।

जवाब न मिलने पर टैक्स चोरी और काले धन के तहत नियमानुसार कार्रवाई होगी। भारी भरकम नोटों की माला किराए पर उपलब्ध कराने वाले और इस धंधे से जुड़े लोगों की जांच होगी।

पुलिस का कहना है कि यह दिखावा युवाओं को मेहनत की बजाय अवैध पैसे की चमक और अपराध की तरफ धकेलता है। पुलिस का कहना है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है।

शादियों में अवैध धन का प्रदर्शन और हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 19 मई के अपने अंक में क्षेत्र में पनप रही सामाजिक बुराई जैसे करोड़ों रुपयों की नोटों की मालाओं के नाम पर भद्दा प्रदर्शन और फिजूलखर्ची के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया था।

#wedding #**** #haryana #dainikjagran

image