2 saat - çevirmek

🙏विश्व के प्रथम हिंदू लेफ्टिनेंट पुरोहित🙏
🚩लेफ्टिनेंट कर्नल आचार्य पंडित कृष्णकान्त अत्रि🚩
सन 1964 ई० में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के गाँव गड़खल में जन्मे 🚩पंडित कृष्णकान्त अत्रि🚩 का परिवार अत्यंत साधारण था, लेकिन बचपन से ही उनके भीतर कुछ बड़ा करने का जज़्बा था। कठिन परिश्रम और लगन से उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की। पंजाब के होशियारपुर स्थित गुरुकुल से 🎓आचार्य की डिग्री🎓 प्राप्त की तथा अनेक भाषाओं का ज्ञान अर्जित किया। मात्र 22 वर्ष की आयु में, वर्ष 1986 में वे इंग्लैंड चले गए।
करीब 20 वर्षों तक उन्होंने न्यूकैसल के हिंदू मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दी तथा वहाँ के हिंदू समाज को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और भाषाओं की शिक्षा दी। ब्रिटिश सेना के इतिहास में पहली बार हिंदू पुरोहित के पद हेतु नियुक्ति निकली, जिसके लिए कमीशन परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक था। वर्ष 2005 में 🚩आचार्य पंडित कृष्णकान्त अत्रि🚩 ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया।
‘द टाइम्स’ के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि यदि कोई सैनिक युद्ध में जाने से हिचके तो वे क्या कहेंगे। इस पर उनका उत्तर था—

image