13 Std - übersetzen

बवानी खेड़ा (भिवानी) स्थित गाँव पुर में सर्व कल्याण मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत बेटियों के साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मजबूत आधार तैयार करते हैं। शिक्षा तक सहज पहुँच किसी भी बालिका के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति होती है।
आज देश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
एक साइकिल किसी बेटी के लिए मात्र केवल साधन नहीं होती, बल्कि उसके उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और बड़े सपनों को साकार करने का माध्यम भी बनती है। समाज में ऐसे प्रयास शिक्षा के प्रति विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन को और मजबूत करते हैं।
इसके पश्चात गाँव पुर में ही बहुउद्देशीय हॉल का भी उद्घाटन करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस अभिनव पहल के लिए Sarv Kalyan Manch के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।

imageimage