आम आदमी को 5 जून को बड़ा झटका लग सकता है। पूरा मामला बेहद आसान भाषा में हम आपको बता देते हैं। असल में जिस तरह से रुपये की वैल्यू हर दिन डॉलर के सामने गिर रही है। रुपया डॉलर के मुकाबले 97 तक पहुंच चुका है। मतलब एक डॉलर अब 97 रुपये का हो चुका है। इससे महंगाई बढ़ रही है। और महंगाई को रोकने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है। रेपो रेट मतलब जिसपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों को लोन देता है। जब बैंकों को लोन महंगा मिलेगा तो वो ईएमआई बढ़ा देंगे। मतलब आपकी होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन सबकी ईएमआई बढ़ जाएगी। हर 3 महीने पर आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होती है। इस बार ये बैठक 3 जून से 5 जून तक चलने वाली है। रॉयटर्स में छपी खबर में ये दावा किया जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है और वो भी 25 बेसिस प्वाइंट तक।