4 horas - Traducciones

एथलीटों ने दिखाया दम, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के कटाए टिकट
रांची में 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैम्पियनशिप का समापन
खेलपथ संवाद
रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 22 से 25 मई तक आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैम्पियनशिप का समापन सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। चार दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के शीर्ष एथलीटों ने हिस्सा लिया और कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए अपना टिकट सुरक्षित किया।

imageimage