असम से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच तक पहुंचीं गीतिका तालुकदार आज पूरे देश के लिए गर्व की पहचान बन चुकी हैं।
गीतिका FIFA World Cup 2026 के लिए आधिकारिक accreditation पाने वाली भारत की इकलौती महिला फोटो जर्नलिस्ट होंगी। कैमरा, जुनून और सालों की मेहनत के दम पर अब वह दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के ऐतिहासिक पलों को कैमरे में कैद करेंगी।
खास बात यह है कि यह लगातार तीसरी बार होगा जब गीतिका पुरुष FIFA World Cup कवर करेंगी। इससे पहले वह 2018 और 2022 FIFA World Cup भी कवर कर चुकी हैं।
पिछले कुछ वर्षों में गीतिका ने FIFA Women’s World Cup, Tokyo Olympics और Paris Olympics जैसे कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को भी कवर किया है। उनकी तस्वीरों और काम को International Sports Photography और Journalism में खास पहचान मिली है।
लेकिन यह कहानी सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि की नहीं है। यह उन हजारों लड़कियों के लिए भी प्रेरणा है, जो Media, Sports Journalism और Photography की दुनिया में बड़े सपने देखती हैं।
गीतिका तालुकदार की यह यात्रा एक बार फिर साबित करती है कि अगर मेहनत लगातार हो, तो छोटे शहरों से निकलकर भी इतिहास रचा जा सकता है। ❤️📸