3 horas - Traduzir

सुशासन, राष्ट्र सेवा एवं नवभारत के दृढ़ संकल्प को समर्पित यशस्वी मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पिछले 12 वर्षों में यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय लिखा है।
यह 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास, वैश्विक प्रतिष्ठा और विकास यात्रा के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं।
गरीबों को पक्के घर, हर घर जल, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा, किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए स्टार्टअप और डिजिटल क्रांति, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
आज भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मजबूती से खड़ा है। वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज पहले से अधिक प्रभावशाली हुई है। देश ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति पर निर्णायक प्रहार देखा है।
मा० प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों का विश्वास जीता है, देशवासियों को मा० प्रधानमंत्री जी की नीतियों और उनके विजन पर अटूट भरोसा है।
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित होगा, यह विश्वास आज हर भारतीय के मन में है।
Narendra Modi
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Uttar Pradesh

image