3 uur - Vertalen

देहरादून के टाउनहॉल ऑडिटोरियम में आयोजित “Plastic Se Punya” अभियान का प्रेरणादायी एवं भव्य कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के वन एवं स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री Subodh Uniyal जी, देहरादून के माननीय मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) श्री Om Prakash Jamdagni जी एवं आदरणीय श्री एस.एस. भंडारी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम में हरिद्वार, ऋषिकेश एवं रुड़की से पहुँची स्पर्श गंगा अभियान की समर्पित टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस जनअभियान को और अधिक सशक्त बनाया। सभी का उत्साह, समर्पण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता वास्तव में प्रेरणादायी रही। मुख्य अतिथि आदरणीय श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा “प्लास्टिक से पुण्य” अभियान के लिए व्यक्त किए गए प्रेरणादायी शब्दों एवं सराहना से हम सभी अभिभूत हैं। उनका समर्थन इस अभियान को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करता है।
PlasticSePunya केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, गंगा और देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का जनआंदोलन है। यह पहल लोगों को यह संदेश देती है कि पर्यावरण संरक्षण ही सबसे बड़ा पुण्य है। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।
#plasticsepunya #sparshganga #swachhuttarakhand #plasticfreeuttarakhand #dehradun

image