11 часы - перевести

अंतरराष्ट्रीय हॉकी अम्पायर बनीं नीतू कुमारी महतो
अण्डर-18 एशिया कप में करेंगी अम्पायरिंग
झारखंड की दूसरी अंतरराष्ट्रीय महिला अम्पायर
खेलपथ संवाद
रांची। झारखंड ने हॉकी के मैदान पर एक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। रांची जिले के हरदाग की रहने वाली नीतू कुमारी महतो अंतरराष्ट्रीय हॉकी अम्पायर के रूप में क्वालीफाई कर झारखंड की दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय अम्पायर बन गई हैं। नीतू कुमारी महतो जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से 6 जून तक आयोजित हो रही अण्डर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अम्पायरिंग के लिए रवाना हो गई हैं।

imageimage