6 часы - перевести

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक घटना को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें महिला के कथित तौर पर पार्टनर के प्रपोजल को ठुकराया तो बदले में उसने केरोसिन से भरी बोतलों से उसके घर पर हमला कर दिया। अब इसी घटना पर रवीना टंडन का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उस शख्स के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, यह परेशान करने वाली घटना कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके की है। इस घटना को लेकर लोगों में ऑनलाइन काफी आक्रोश है जिसका एक भयावह सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रवीना टंडन भी काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला के घर पर केरोसिन से भरी बोतलें फेंकते हुए दिखाया गया है और बताया गया है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि युवती ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया था और उससे सम्पर्क तोड़ दिया था। वीडियो देखकर रवीना टंडन ने परेशान होकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की। एक्टर ने कहा, 'यह भयावह है। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ईश्वर करे कि वे फिर कभी सूरज की रोशनी न देख पाए।

image