6 horas - Traduzir

RRR फेम राम चरण की फ‍िल्म 'पेद्दी' को एक और बड़ा झटका लगा है। हर बीतते दिन के साथ अब इस फिल्‍म का सिनेमा स्क्रीन तक पहुंचने का सफर लंबा होता जा रहा है। बुची बाबू सना के डायरेक्‍शन में बनी यह स्‍पोर्ट्स-एक्‍शन फिल्‍म पहले 27 मार्च को ही एक्टर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर इसे 30 अप्रैल के लिए पोस्‍टपोन कर दिया गया। लेकिन फिर दोबारा यह पोस्‍टपोन हुई और आख‍िरकार 4 जून 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक तरफ जहां फैंस के सब्र का इम्तिहान लंबा होता जा रहा है, वहीं अब इस फिल्‍म को जापान में झटका लगा है। ताजा जानकारी के लिए 'अनजाने कारणों' से फिल्‍म की जापान में रिलीज कैंसिल हो गई है।

जी हां, 'पेद्दी' की जापान में होने वाली ऑफ‍िशियल रिलीज रद्द कर दी गई है। यह घोषणा 'इंडो ईगा' (Indo Eiga) की तरफ से की गई, जो जापान में इस फ‍िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन देख रही कंपनी है। कंपनी ने एक औपचारिक बयान जारी करते हुए X पर पोस्‍ट किया है और फैंस से माफी मांगी है।

image