6 heures - Traduire

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के गानों से लोगों के दिलों पर राज कर रहीं, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब वह अपने लाइव परफॉर्मेंस के जरिए देशभर के दर्शकों से सीधे जुड़ने जा रही हैं। सिंगर ने अपने नए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' का ऐलान कर दिया है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जैस्मीन सैंडलस ने इस टूर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह सिर्फ बड़े स्टेज या बड़ी जगहों पर परफॉर्म करने का मौका नहीं है, बल्कि यह मेरे और मेरे फैंस के बीच एक खास रिश्ता बनाने जैसा है। मेरा म्यूजिक का सफर हमेशा बिना किसी दिखावे के रहा है और मैं अपने दिल की बात गानों के जरिए लोगों तक पहुंचाती रही हूं। फैंस ने हर दौर में मेरा साथ दिया है और यही वजह है कि मैं इस टूर को सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बनाना चाहती हूं।'

image