6 uur - Vertalen

सिंगर, रैपर और कंपोजर यो यो हनी सिंह 2010 के दशक में भारतीय पॉप म्‍यूजिक की दुनिया में सिरमौर बने हुए थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। शराब, नशा और ड्रग्‍स की लत ने उन्‍हें एक ऐसे अंधेरे कोने में धकेल दिया, जहां से निकलने और फिर से खुद को पहचान दिलाने में कई साल लग गए। दो साल पहले 2024 में अपनी नेटफ्ल‍िक्‍स डॉक्‍यूमेंट्री 'फेमस' में हनी सिंह ने उन 'भयानक दिनों' की दास्‍तान सुनाई थी। अब एक बार फिर उन्‍होंने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिंगर ने बताया है कि वह 'गंजे' को चुके हैं और 'विग' लगाते हैं।

जी हां, एक पॉडकास्‍ट में पहुंचे हनी सिंह ने बताया कि नशे की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर से अपनी लड़ाई के दौरान उनके सिर के सारे बाल झड़ गए। दिल्‍ली में पैदा हुए हृदेश सिंह उर्फ हनी सिंह 43 साल के हैं।

image