1998 बैच की IAS अधिकारी नीलम मीणा ने 26 मई को पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) के रूप में पदभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई। प्रशासनिक अनुभव और कई महत्वपूर्ण विभागों में काम करने का लंबा अनुभव रखने वाली नीलम अब राज्य की चुनावी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।
• 26 मई को पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) बनीं
• 1998 बैच की IAS अधिकारी हैं
• पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद नियुक्ति
• हुगली जिले की जिला मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं
• सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (SJDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहीं
• पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ जिम्मेदारियां संभालीं
• चाय बोर्ड और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं
• फरवरी 2024 से पश्चिम बंगाल उपभोक्ता विभाग की सचिव थीं
• अपने करियर में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर, जॉइंट सेक्रेटरी और कई प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुकी हैं
#ias #neelammeena #westbengal #civilservices

image