3 ore - Tradurre

बॉबी देओल ने तान्या देओल से शादी की और उनके साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, पर कभी उनका रिश्ता एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ रहा था। तान्या देओल से बॉबी देओल ने लव मैरिज की, पर उनके साथ रिलेशनशिप में आने से पहले एक्टर पूजा भट्ट से प्यार करते थे। पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में बॉबी देओल संग अपने रिश्ते के बारे में बात की और साथ बिताए उस 'जादुई वक्त' को याद किया।
एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट से पूछा गया कि उन्होंने पिता महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' में लीड रोल क्यों ठुकरा दिया था। इस पर पूजा ने बताया कि अपनी पहली फिल्म 'डैडी' के बाद, वह फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक नहीं थीं, और उस समय उनके बॉयफ्रेंड भी उनके फिल्मी करियर को लेकर ज्यादा सपोर्टिव नहीं थे। पूजा ने फिर बॉबी देओल संग रिश्ते और ब्रेकअप पर बात की और कहा कि वो अलग-अलग दिशाओं में बढ़ने लगे थे और राहें जुदा हो गईं।

image