अहमदाबाद के 66 वर्षीय दिनेश महंत ठाकोरदास की कहानी सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
26 साल तक एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में क्लर्क की नौकरी करने के बाद रिटायरमेंट में आराम करने की बजाय उन्होंने blinkit डिलीवरी पार्टनर बनना चुना।
पिछले 2 वर्षों में वे 10,000 से अधिक डिलीवरी पूरी कर चुके हैं। उनकी सुबह 5 बजे शुरू होती है और वे रोज सुबह 6 बजे डार्क स्टोर पहुंच जाते हैं। खास बात यह है कि वे अपनी कमाई रोजमर्रा के खर्चों पर नहीं, बल्कि देश-दुनिया घूमने के अपने शौक पर खर्च करते हैं।
दिनेश ठाकोरदास का कहना है, “अनुभव सबसे बड़ा शिक्षक होता है।”
उनकी यह कहानी इंटरनेट पर लोगों को प्रेरित भी कर रही है और सोचने पर मजबूर भी।
#blinkit #ahmedabad #viralstory #retirement #inspiringstory #deliverypartner #successstory