13 часы - перевести

'कैबिनेट' वाले बयान के बाद चर्चा तेज़, क्या उत्तराखंड चुनाव (2027) की तैयारी में हैं स्वामी आनंद स्वरूप?

शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर और काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा है कि जिस दिन देश की सत्ता उनके जैसे संत के हाथ में आएगी, पहली ही कैबिनेट बैठक में SC/ST एक्ट जैसे सभी 'काले कानूनों' को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

इस बयान के बाद शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप को लेकर सियासी गलियारों में एक नई चर्चा छिड़ गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में उनकी बढ़ती सक्रियता महज धार्मिक नहीं, बल्कि साल 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने का संकेत है।

स्वामी जी लगातार देवभूमि के विभिन्न सामाजिक और नीतिगत मुद्दों पर मुखर रहे हैं। "सत्ता हाथ में आने और पहली कैबिनेट में फैसले लेने" जैसी बात कहना उनके सीधे राजनीतिक इरादों को दर्शाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे उत्तराखंड के सवर्ण बहुल वोट बैंक और संतों के प्रभाव का इस्तेमाल कर सूबे की सियासत में 'किंगमेकर' या सीधे तौर पर एक मजबूत पार्टी बनने की तैयारी में हैं।

आप इस बयान को किस नजरिए से देखते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

#swamianandswaroop #scstact Swami Anand Swaroop

image