18 hrs - Translate

जेवर (गौतम बुद्ध नगर) :- 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की बर्बर ह*त्या के मामले में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के संस्थापक पं. पंकज धवरैय्या ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस और कुछ बिचौलियों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

धवरैय्या ने कहा, "मृतक की अम्मा ने बताया है कि पुलिस न्याय देने के बजाय उल्टे पीड़ित परिवार और पिता को ही डरा-धमका रही है, वहीं कुछ दलाल भी उन पर दबाव बना रहे हैं।"

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सरकार के सामने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, एक सरकारी नौकरी और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग रखी है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि ये मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो जेवर में एक बड़ी महापंचायत का आह्वान किया जाएगा।

#justiceforgopalsharma
#cbiiquiryforgopal
#pankajdhavaraiyya
#jewarnews
#jewar
#gautambuddhnagar
#yogiadityanath
पंकज धवरैय्या
Pankaj Dhavraiyya

image