19 saat - çevirmek

15 वर्षीय गोपाल शर्मा की बर्बर ह'त्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना पर सवर्ण एक्टिविस्ट अभिनय पांडेय ने नेताओं और मीडिया पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। अभिनय पांडेय ने कहा कि "जेवर में एक नाबालिग ब्राह्मण बच्चे के साथ दरिंदगी और तेजाब से हमला कर ह'त्या कर दी गई, लेकिन जाति देखकर राजनीति करने वाले नेता और मीडिया आज सिर्फ इसलिए मौन हैं क्योंकि उन्हें यहाँ वोट बैंक नहीं दिख रहा।"

गौरतलब है कि 21 मई से लापता गोपाल शर्मा का शव 23 मई को पड़ोसी गांव रोही के एक सुनसान मकान में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। परिजनों ने हत्यारों पर बर्बरता करने और तेजाब डालने का आरोप लगाया है, जिसके बाद से पूरे इलाके में तनाव है।

इस बीच, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (फांसी व बुलडोजर एक्शन) की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज और स्थानीय ग्रामीणों का प्रदर्शन लगातार जारी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस 12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

#justiceforgopalsharma
#jewarnews
#gautambuddhnagar
#gopalsharma
#jewar
Abhinay Pandey

image