15 hrs - Translate

सेवन ए साइड इंटर हाउस हॉकी टूर्नामेंट में दमखम दिखाएंगे होनहार
30 म‌ई से 4 जून तक श्री ज्ञान प्रकाश भटनागर की स्मृति में होगा टूर्नामेंट
खेलपथ संवाद
ग्वालियर। वरिष्ठ खेल प्रशासक स्वर्गीय ज्ञान प्रकाश भटनागर की स्मृति में लगातार दूसरे साल सेवन ए साइड इंटर हाउस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 30 म‌ई से 4 जून तक स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली सभी टीमों को खेल किट तथा विजेता-उप-विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

image