10 horas - Traducciones

जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखे।
माननीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में जल सीमाओं के सजग प्रहरियों की वीरता, अदम्य साहस, समर्पण एवं आधुनिक तकनीकी दक्षता को समर्पित नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय का द्वितीय चरण) के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
पूर्ण विश्वास है, यह नौसेना संग्रहालय देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
Indian Navy के सभी वीर जवानों और अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं जनपद वासियों को बधाई।

imageimage