कैलिफ़ोर्निया के 14 वर्षीय भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने 2026 Scripps National Spelling Bee का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल के रोमांचक स्पेल-ऑफ राउंड में उन्होंने सिर्फ 90 सेकेंड में 32 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर जीत अपने नाम की। श्रेय इससे पहले भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके थे, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए ट्रॉफी के साथ करीब ₹41.5 लाख की इनामी राशि भी जीती।
• प्रतियोगिता: Scripps National Spelling Bee 2026
• विजेता: श्रेय पारिख
• उम्र: 14 वर्ष
• स्थान: कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
• फाइनल मुकाबला: ईशान गुप्ता के खिलाफ
• स्पेल-ऑफ रिकॉर्ड: 90 सेकेंड में 32 सही शब्द
• ईशान गुप्ता का स्कोर: 25 सही शब्द
• इनाम राशि: $50,000 (करीब ₹41.5 लाख)
• 2024 में श्रेय तीसरे स्थान पर रहे थे
• 2025 में बुखार के कारण क्वालिफाइंग राउंड हार गए थे
• प्रतियोगिता में केवल 8वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं
#shreyparikh #spellingbee #indianstudents #educationnews

image