3 heures - Traduire

ब्रज क्षेत्र में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान सेवा, समर्पण और आस्था की अनूठी मिसाल देखने को मिली. एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी करने के लिए उन्हें टब में बैठाया और उसे सिर पर उठाकर परिक्रमा कराई. उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण सास के लिए पैदल चलना संभव नहीं था, लेकिन बहू ने उनकी इच्छा पूरी करने का संकल्प लिया. इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग बहू के समर्पण और संस्कारों की जमकर सराहना कर रहे हैं.