7 Std - übersetzen

पाकिस्तान के लाहौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर भावनात्मक बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शबनम बीबी अपने दूसरे पति गुलाम हुसैन के साथ रहने चली गईं, जबकि उनकी आठ बेटियां कोर्ट के बाहर उन्हें रोकने के लिए रोती-बिलखती रहीं।

बताया जा रहा है कि अदालत में शबनम ने अपनी इच्छा से नए पति के साथ रहने की बात कही, जिसके बाद कोर्ट ने उनके व्यक्तिगत अधिकार का सम्मान करते हुए उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी।

वायरल वीडियो में बेटियां मां से घर लौटने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर परिवार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।