1 ré - Traduire

उत्तर प्रदेश के कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के हम्मालीपुरा में रहने वाली एक 14 साल की मासूम लड़की 3 दिन पहले मदरसे से गायब हो गई थी। आज परिजनों ने पड़ोस के युवक दीपू के घर पर जाकर उसे बंधक बनाए रखने का शक किया। घर में घुसकर देखा तो छत पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी छात्रा!
खौफनाक बात ये कि उसके मांग में सिंदूर भरा था, पैरों में पायल और बिछिया चढ़ाई गई थी। लगता है किसी ने शादी का रूप देकर बंधक बनाकर यातना दी। लड़की ने बताया कि दीपू ने उसे कैद कर रखा था और मोबाइल से ही परिजनों को फोन करके मदद मांगी।
परिजन पहुंचे, छात्रा को आजाद कराया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को जिला अस्पताल भेज दिया इलाज के लिए। आरोपी दीपू भाग गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़िता ने बंधक बनाकर मारपीट और गलत हरकतों का आरोप लगाया है।
मोहल्ले में तनाव फैल गया, पुलिस फोर्स तैनात। ये घटना सवाल उठाती है - पड़ोस में रहने वाले पर भरोसा कैसे करें? लड़कियों की सुरक्षा पर फिर खतरा! POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज।
परिजन सदमे में हैं। क्या मिलेगा न्याय?😔🙏

image