18 uur - Vertalen

मुंबई के पवई इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूध के लिए रोने पर एक पिता ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बच्चा मुख्य रूप से आहार में दूध ही लेता था। आरोपी की शराब पीने की आदत की वजह से पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके चली गई थी। बच्चा अपने पिता के साथ था और भूख लगने पर वह दूध के लिए रो रहा था। इस दौरान पिता ने उसे दरवाजे पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

image