8 ore - Tradurre

ट्विशा शर्मा की मौत का सस्पेंस सुलझाने के लिए CBI की स्पेशल टीम सोमवार को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल पहुंची। जांच एजेंसी ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए 80 किलोग्राम वजनी डमी (पुतले) और बेल्ट के फंदे का इस्तेमाल कर ऑन-कैमरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इस दौरान केस के मुख्य आरोपी—पति समर्थ सिंह और पूर्व जिला कोर्ट जज सास गिरीबाला सिंह—दोनों को आमने-सामने बिठाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों आरोपी 2 जून तक CBI की विशेष रिमांड पर हैं।

घटनास्थल के बाहर खड़े लोगों का कहना था कि जब तक सच सामने नहीं आता, तब तक उस मासूम की आत्मा को शांति कैसे मिलेगी? जिस घर को उसने अपना समझा, जहाँ उसने शादी के जोड़े में कदम रखा था, आज उसी घर की दीवारों के सामने एक बेजान डमी के जरिए उसकी मौत का खौफनाक मंजर दोबारा जिंदा किया जा रहा था। लोगों ने कहा कि आज वहां की हवाओं में भी एक अजीब सी बेबसी और चीख महसूस हो रही थी, मानो द्विशा की आत्मा खुद चीख-चीख कर इंसाफ की भीख मांग रही हो।

अब देखना यह है कि सीबीआई की इस वैज्ञानिक जांच और रीक्रिएशन से कौन सा सच बाहर आता है और क्या द्विशा को वो इंसाफ मिल पाएगा जिसकी हकदार उसकी रूह आज भी है।

#justicefordishasharma#dummytest#supremecourttocbi#bhopaldiaries

image