7 horas - Traducciones

राजस्थान में चित्तौडगढ़ जिले के मंडफिया स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं मेवाड़ की आस्था के केंद्र श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर के दरबार में भक्तों की श्रद्धा अक्सर अनोखे रूप में देखने को मिलती है। कोई सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाता है तो कोई अपनी सफलता का प्रतीक भगवान के चरणों में अर्पित करता है। लेकिन इस बार सांवलिया सेठ के दरबार में ऐसी भेंट पहुंची जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
दरअसल, चित्तौडगढ़ जिले के मंडफिया स्थित विश्व प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान को चांदी की हथकड़ी भेंट कर दी। जैसे ही मंदिर प्रशासन के सामने यह अनोखा चढ़ावा आया, वहां मौजूद लोग कौतूहल से भर उठे और इसके पीछे की कहानी जानने को उत्सुक हो गए।

image