3 hrs - Translate

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में लोहे की तीन रॉड/स्ट्रक्चर गिरने से टीटीई समेत दो यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेलवे प्रशासन व पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

#lucknow #charbaghrailwaystation #lucknownews #breakingnews #railwaynews #uttarpradesh #indianews #viralnews #trainnews #latestnews #newsupdate

image