#विकास
वार्ड बंगालीटोला में पिछले कई वर्षों से एक बड़ा मकान खाली पड़ा था। इस भवन की स्वामिनी, दो बहनें सुश्री सुनंदा मुखर्जी एवं सुश्री संचिता मुखर्जी, जो मेरी माताजी पूर्व विधायक डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव जी की घनिष्ठ परिचित थीं, वर्षों पूर्व मानसिक अस्वस्थता के कारण अपना घर छोड़कर कहीं चली गई थीं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय तक उनकी खोज की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। उस समय माताजी ने भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मकान पर ताला लगवाया तथा उसकी चाभी दशाश्वमेध थाने में सुरक्षित रखवाई थी।
बंगालीटोला वार्ड, संकरी गलियों वाला घनी आबादी का क्षेत्र है, जहां किसी व्यक्ति के अस्वस्थ होने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी आवश्यकता को देखते हुए मैंने इस भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गयी। अब मेरे प्रस्ताव पर इसी भवन में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।