न्याय और सादगी की मिसाल बने पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू को गुरुवार को शताब्दी हॉल में भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, विधि अधिकारियों और कानूनी बिरादरी के लोगों ने उनके योगदान, निष्पक्ष फैसलों और न्यायपालिका के प्रति समर्पण को याद किया।
सम्मान, भावनाओं और तालियों के बीच आयोजित यह समारोह एक ऐसे न्यायाधीश को समर्पित रहा, जिन्होंने अपने कार्यकाल में न्याय व्यवस्था की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।