4 часы - перевести

आज कनीना (महेंद्रगढ़) स्थित भारत निर्माण युवा दल द्वारा आयोजित चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
युवाओं में राष्ट्रभावना, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु यह पहल अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सशक्त, जागरूक एवं दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्वों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को भी दोहराते हुए युवाओं से स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस उत्कृष्ट पहल के लिए Bharat Nirman Yuva Dal को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
इसके पश्चात 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधा भी रोपा। धरती माँ के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करे, तो हम पर्यावरण का संरक्षण कर धरती माँ को सुरक्षित एवं समृद्ध रख सकते हैं।

imageimage