3 horas - Traducciones

आज की सबसे बड़ी विडंबना

आज सोशल मीडिया ने लोगों को अपनी बात रखने का मंच दिया है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह उनकी पूरी दुनिया बन गया है लाइक्स, व्यूज़ और फॉलोअर्स की दौड़ में कई लोग अपने रिश्तों परिवार और वास्तविक जीवन की खुशियों से दूर होते जा रहे हैं

कई बार देखने में आता है कि बाहर से मुस्कुराती हुई तस्वीरों और रीलों के पीछे इंसान अंदर से बेहद परेशान होता है रिश्तों में तनाव है पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होता है परिवार टूटने की कगार पर होता है लेकिन सोशल मीडिया पर सब कुछ परफेक्ट दिखाने की कोशिश जारी रहती है

सोचिए...

जिस परिवार को समय देना चाहिए वहां मोबाइल को समय दिया जा रहा है जिस रिश्ते को बचाने के लिए बातचीत करनी चाहिए वहां कैमरे के सामने मुस्कान सजाई जा रही है जिस घर में प्यार और विश्वास की जरूरत है वहां लाइक्स और व्यूज़ की चिंता ज्यादा हो गई है

रील बनाना गलत नहीं है सोशल मीडिया का उपयोग करना भी गलत नहीं है लेकिन जब यह हमारी प्राथमिकताओं को बदल दे, रिश्तों से बड़ा बन जाए और हमें वास्तविक जीवन से दूर करने लगे तब सोचने की जरूरत है

याद रखिए—

रील के व्यूज़ कुछ दिनों में कम हो जाते हैं लेकिन टूटे हुए रिश्तों का दर्द वर्षों तक रहता है फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं लेकिन अपनों का भरोसा टूट जाए तो उसे वापस पाना आसान नहीं होता।

मोबाइल की स्क्रीन चमक सकती है लेकिन घर की खुशियां बुझ जाएं तो वह चमक किसी काम की नहीं।

"दुनिया को खुश दिखाने से पहले अपने घर को खुश रखो।
रील बनाओ लेकिन रिश्ते मत तोड़ो। लाइक्स कमाना आसान है अपनों का विश्वास कमाना मुश्किल।
सोशल मीडिया जिंदगी का हिस्सा हो सकता है लेकिन जिंदगी का उद्देश्य नहीं।"
#viralpost #facebookpost #hindustan #indiansociety #viralthoughts #socialissue #realitycheck #familyvalues #trendingnow #hindistatus

image