जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके या आंदोलन के अन्य सदस्यों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार किया जाता है, तो वे 42 दिनों की भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वांगचुक ने यह भी पुष्टि की कि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लद्दाख से यात्रा करेंगे।
सोशल मीडिया हैंडस X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा कि कल, 6 जून को, मैं आप सभी से मिलने के लिए लद्दाख से दिल्ली आ रहा हूं और जंतर-मंतर पर आपसे मिलूंगा। हालांकि, अगर किसी भी कारण से कल मुझे या कॉकरोच जनता पार्टी के किसी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया जाता है, तो मुझे वह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जो मैं नहीं उठाना चाहता।
#sonamwangchuk #cockroachjanataparty #cjp

image